{"_id":"6a9321c9606b9f641d0717dc","slug":"elephants-trampled-paddy-and-sugarcane-crops-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1053762-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाथियों ने रौंदी धान और गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाथियों ने रौंदी धान और गन्ने की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर वन रेंज क्षेत्र के बादीवाला गांव में हाथियों का आतंक किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड खेतों में पहुंचकर धान और गन्ने की फसलों को रौंद रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों के अनुसार, हाथियों ने अब तक करीब आठ बीघा धान और 15 बीघा गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल के नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण पंकज कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, श्यामलाल आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को आबादी और खेतों की ओर आने से रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं। साथ ही किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई है।