फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shops were operating without licenses; notices served to owners

Roorkee News: बिना लाइसेंस के चल रही थी दुकानें, मालिकों को नोटिस थमाए

Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shops were operating without licenses; notices served to owners
मेन बाजार में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई की। टीम के बाजार पहुंचते ही कई दुकानदारों में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों के शटर बंद हो गए। विभागीय टीम ने बाजार और आसपास की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। मौके पर सात दुकानों को चेक किया गया। जहां दो दुकानों का लाइसेंस नहीं मिला। तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे के अनुसार, अभियान के दौरान मेन बाजार की सात दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में दो दुकानों पर खाद्य पदार्थों के विक्रय के लिए जरूरी पंजीकरण नहीं मिला है। इसपर दोनों दुकानदारों को मौके पर नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा जिन दुकानों पर साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव या अन्य व्यवस्थाओं में कमियां मिलीं उन्हें भी सुधार के लिए नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन


टीम ने मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भी लिए। इनमें बेसन के लड्डू, चॉकलेट मिठाई और चॉकलेट टॉफी के नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करने, साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण संबंधी दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed