फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Players displayed their talent in chess and carrom

Roorkee News: शतरंज और कैरम में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their talent in chess and carrom
मदरहुड विश्वविद्यालय में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों को खेलों के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) नीरज मलिक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन व शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशीष तोमर ने बताया कि कैरम (बालक वर्ग) में उस्मान (पैरामेडिकल) विजेता और अनुराग चंद (एग्रीकल्चर) उपविजेता रहे।
विज्ञापन

शतरंज (बालक वर्ग) में समीर (फार्मेसी) ने प्रथम और वंश सैनी (पैरामेडिकल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम (बालिका वर्ग) में अलीना (लॉ फैकल्टी) व शतरंज (बालिका वर्ग) में सोनम (एजुकेशन) विजेता रहीं। इस अवसर पर विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बोधिसत्व आचार्य, आर्ट एंड ह्यूमैनिटीज संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) श्रीपाल चौहान, शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) संतोष शर्मा, डॉ. मनीष सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed