फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police nab accused absconding after a life-threatening attack

Roorkee News: जानलेवा हमले में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police nab accused absconding after a life-threatening attack
गिद्दावाली गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 02 अगस्त को गिद्दावाली निवासी एक महिला ने खानपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति और परिजनों के साथ दीपक समेत कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की और बाद में धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीपक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान दीपक पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस को आरोपी के गिद्दावाली में होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर 28 अगस्त की देर शाम दीपक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed