{"_id":"612fcf1a8ebc3e0e8d6f4fd0","slug":"education-minister-praised-atal-excellent-schools-of-roorkee-roorkee-news-drn3891531168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने रुड़की के अलट उत्कृष्ट स्कूलों की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने रुड़की के अलट उत्कृष्ट स्कूलों की सराहना की
विज्ञापन
रामनगर स्थित रामनगर स्थित वर्चुअल लैब में शिक्षा मंत्री को सुनते विधायक प्रदीप बत्रा व शिक्षा अ?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर उन्हें अटल उत्कृष्ट स्कूलों में सुविधाएं मुहैया कराए जाने और उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने रुड़की ब्लॉक में चयनित दोनों अटल उत्कृष्ट स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या पर संतोष जताया और अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया।
बुधवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने हम सबका प्रयास, शिक्षा का विकास कार्यक्रम के तहत अटल उत्कृष्ट स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर चलाए जाने को लेकर प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विधायकों को भी शामिल किया गया था ताकि वे स्कूलों की समस्याओं से रूबरू हो सकें। यहां के शिक्षा अधिकारी रामनगर स्थित लैब में मौजूद रहकर वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने रुड़की ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भौरी में चल रहे अटल उत्कृष्ट स्कूलों में छात्र संख्या की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें छात्रों की जानकारी दी।
उन्होंने छात्र संख्या बढ़ने पर संतोष जताया और अधिकारियों की सराहना की। बैठक में मौजूद नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी अपने विचार रखे और स्कूलों में हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि वर्चुअल बैठक में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की रजिस्ट्रेशन फीस सरकार की ओर से वहन करने की घोषणा सराहनीय है। इससे निर्धन परिवार के बच्चों के अभिभावकों का बोझ कम होगा। बैठक में डीईओ बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, उप खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक, अटल उत्कृष्ट विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता देवी और राममिलन, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद कुलाश्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
विधायक ने बताईं स्कूलों की समस्याएं
भगवानपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने वर्चुअल बैठक के जरिये कुंजा बहादुरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज का बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों को सभी जरूरी सुविधा दी जाएगी। भगवानपुर ब्लॉक में सिकरोढ़ा और बुग्गावाला राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में सीबीएससी से मान्यता मिली है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बुधवार को वर्चुअल बैठक के दौरान विधायक ममता राकेश, खंड शिक्षाधिकारी कुंदन सिंह से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में सीबीएससी मानकों के अनुसार किसी भी सामान की आवश्यकता होती है तो उसकी डिमांड भेजी जा सकती है। विधायक ने मंत्री को अपने क्षेत्र में मौजूद स्कूलों में जलभराव की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि स्कूलों में पानी भरे होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद