फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute between two girls over parrot, matter reached police station

Roorkee News: तोते पर दो युवतियों में विवाद, कोतवाली पहुंचा मामला

Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two girls over parrot, matter reached police station
Iदोनों अपना होने का कर रही दावा, पुलिस पड़ताल में जुटी
विज्ञापन

I
Iतोते को लेकर पड़ोसी युवतियों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों युवतियां परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गई। दोनों ही युवती तोते पर अपना हक जता रही हैं। फिलहाल पुलिस ने तोते को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी मीनू ने तोता पाल रखा है। पड़ोस में रहने वाली एक अन्य युवती मीनू घर पहुंची और तोते को अपना बताने लगी। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। मीनू ने बताया कि यह तोता करीब तीन माह पहले उसके जीजा ने उसे तोहफे में दिया था। इसके बाद से तोता उसके पास ही है। मीनू के मुताबिक कुछ दिन पहले तोता उड़कर पड़ोसियों के घर में चला गया था।
विज्ञापन

I
Iपड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया लेकिन चार दिन बाद वह फिर से उड़कर उनके घर आ गया। वहीं पड़ोसी युवती इस तोते पर अपना दावा कर रही है। इसे लेकर इनके बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पड़ोसी युवती ने तोता अपना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवतियों को कोतवाली बुलाकर मामले की जानकारी ली। दोनों ही युवती इसे अपना बताने लगी। पुलिस ने तोता कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही युवती तोते को अपना बता रही हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed