फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devsthan break blocks, including three major husband Case

देवस्थान तोड़ने में ब्लॉक प्रमुख पति समेत तीन पर केस

Wed, 30 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
देवस्थान तोड़ने के मामले में आखिकार डेढ़ साल बाद पुलिस ने ब्लॉक प्रमुखपति एवं सत्ताधारी विधायक ममता राकेश के करीब देवेंद्र अग्रवाल समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं डेढ़ साल बाद पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सुध लेने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाहपुर निवासी बिजेंद्र कुमार की गागलहेड़ी रोड पर एक जमीन पर देवस्थान (समाधि) थे। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ऊषा अग्रवाल एवं क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक ममता राकेश के करीबी देवेंद्र अग्रवाल और उनके भाई रविंद्र, शाहपुर के पूर्व प्रधान युसुफ ने फर्जीवाड़ा कर जमीन अपने नाम कर ली थी। यही नहीं अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए मई 2015 में जमीन पर बनाए गए देवस्थान को भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन


बिजेंद्र ने बताया कि उनकी ओर से तभी मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मंाग की गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस दौरान कई थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस के अधिकारी बदल गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।  वह लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रहे थे। जिस पर बुधवार को पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेसी विधायक के खासम-खास माने जानेा वाले देंवेद्र एंड पार्टी के खिलाफ मुकदमा वह भी डेढ़ साल बाद दर्ज होने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed