{"_id":"5f15d3fa8ebc3e63e2368e5a","slug":"devotion-to-shiva-by-staying-in-homes-roorkee-news-drn3506338146","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में रहकर ही की शिव की भक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में रहकर ही की शिव की भक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर सोमवती अमावस के स्नान पर प्रतिबंध के चलते श्रद्धालुओं में घरों में रहकर ही धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रावण के तीसरे सोमवार को सोमवती अमावस का पर्व होने से यह और महत्वपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने घरों में ही स्नान और हवन आदि कर ईष्ट की पूजा अर्चना की। कई जगहों पर मंदिरों में भी जलाभिषेक हुआ।
सोमवती अमावस पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है, लेकिन इस बार हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए कोरोना के चलते प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया हुआ था। इसके चलते बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वहीं स्थानीय लोग भी हरकी पैड़ी तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में श्रद्धालुओं ने घर पर रहकर ही धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रद्धालुओं ने सुबह के समय स्नान एवं व्रत आदि का संकल्प लेकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। शहर और आसपास देहात क्षेत्रों में कुछ मंदिरों में भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर अनुष्ठान किए गए। शहर के सिविल लाइंस स्थिति शिव मंदिर में लोग दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन मंदिर में प्रवेश की पाबंदी के चलते वापस लौट गए। मंदिर में लोगों भी भीड़ जुटने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश साह भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में जमा कुछ लोगों को नियमों का हवाला देते हुए बाहर निकलवाया।