{"_id":"5708e9714f1c1b1114c810d1","slug":"crime-update-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए छोटे भाईयों ने भाई- भाभी पर बोल दिया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए छोटे भाईयों ने भाई- भाभी पर बोल दिया हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के लेन देन को लेकर दो भाइयों ने अपने भाई-भाभी पर हमला बोल दिया। भाई-भाभी ने कमरे का दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। दंपति ने मामले की शिकायत कोतवाली रुड़की पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खटका गांव निवासी मेहरबान ने कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि उसका अपने दो छोटे भाइयों के साथ कुछ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
उसके दोनों छोटे भाइयों ने उससे और उसकी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने उन्हें मारने के लिए फावड़े उठा लिए और हमला बोल दिया। उन्होंने बचकर कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भी दोनों भाई दरवाजा तोड़ने के लिए फावड़ा मारते रहे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। तब जाकर उनकी जान बची। मेहरबान ने बताया कि उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। उसका उपचार सिविल अस्पताल में कराया गया है।