फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घायल ने तोड़ा दम, परिजनों शव रख लगाया जाम

घायल ने तोड़ा दम, परिजनों शव रख लगाया जाम

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
घायल ने तोड़ा दम, परिजनों शव रख लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा। झबरेड़ा के गांव भगतोवाली में बुधवार को दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी में एक व्यक्ति घायल को गया। देहरादून एक अस्पताल में भर्ती घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने गुरुकुल-नारसन मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र स्थित भगतोवाली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को गिली और मुकेश के बीच मारपीट हो गई थी। गिली ने मुकेश को सड़क पर पटक दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सोमवार को ही देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया था। तभी से मुकेश का उपचार देहरादून में चल रहा था। बुधवार को मुकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोपहर बाद परिजन शव लेकर गुरुकुल-नारसन मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसओ झबरेड़ा कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ मंगलौर डीएस रावत भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सीओ के आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए और शव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ डीएस रावत ने बताया कि मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने गिली, मोनू व अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed