फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शस्त्र जमा नहीं कराने पर लाइसेंस होगा निरस्त

शस्त्र जमा नहीं कराने पर लाइसेंस होगा निरस्त

Sun, 17 Feb 2019 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र जमा नहीं कराने पर लाइसेंस होगा निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने लाइसेंसी हथियार जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने लाइसेंसधारकों को हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगर कोई समय पर हथियार जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की भी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इंतजाम कर रही है। खासकर पुलिस ने लाइसेंसधारकों को अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। गंगनहर कोतवाली और सिविल लाइंस कोतवाली ने अपने-अपने क्षेत्रों में सभी लाइसेंसधारकों को शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हथियार जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अगर कोई लाइसेंसधारक हथियार जमा नहीं करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी लाइसेंसधारकों को हथियार जमा करवाने के लिए सूचित किया गया है। क्षेत्र में रिक्शा पर लाउडस्पीकर के जरिये एनाउंसमेंट करवाया जा रहा है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि क्षेत्र में लाइसेंसधारकों से समय पर हथियार जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। कोई हथियार जमा नहीं करता है तो लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed