{"_id":"5a7b44e14f1c1b9f268b8d72","slug":"81518028001-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री की बस ने बाइक को रौंदा, 1 की मौत, 1 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री की बस ने बाइक को रौंदा, 1 की मौत, 1 घायल
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। कर्मचारियों को लेकर आ रही एक फैक्ट्री की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने फैक्ट्री के गेट पर हंगामा करते हुए धरना दे दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ने बस को दौड़ा दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सहारनपुर जिले के चिलकाना निवासी रोहित और सरदाहेड़ी निवासी लोकेश दोनों बाइक से रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए आ रहे थे, जैसे ही वह मंडावर चेक पोस्ट पर पहुंचे तो, लकेसरी की एक फैक्ट्री के कर्मचारियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में रोहित (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश घायल हो गया। राहगीराें ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलते ही सूचना के बाद चिलकाना सहारनपुर से रोहित के परिजन 40-50 लोगों के साथ फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। गेट पर हंगामा होते देख फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन शांत हुए। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।