फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बदमाशों ने कोल्हू मालिकों को बंधकर बनाकर की लूटपाट

बदमाशों ने कोल्हू मालिकों को बंधकर बनाकर की लूटपाट

Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कोल्हू मालिकों को बंधकर बनाकर की लूटपाट
झबरेड़ा। हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात झबरेड़ा-खेड़ा मुगल मार्ग स्थित गन्ने के दो कोल्हुओं पर मालिकों और मजदूरों को बंधक बनाकर एक लाख से अधिक की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने एक कोल्हू के मालिक को हथियार की बट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने झबरेड़ा थाने में वारदात की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल उत्तर प्रदेश का बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, सहारनपुर पुलिस ने भी घटनास्थल उनके क्षेत्र का होने से इनकार कर दिया है। मामला दो प्रदेशों के बीच सीमा विवाद में उलझने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झबरेड़ा-खेड़ा मुगल मार्ग पर झबरेड़ा निवासी इरफान का गन्ना कोल्हू है। पास में ही बच्चीटी नन्हेड़ा निवासी महमूद का भी गन्ना कोल्हू है। बृहस्पतिवार रात दोनों कोल्हुओं पर चार हथियारबंद बदमाश आ धमके। उन्होंने हथियार के बल पर कोल्हू मालिकों और मजदूरों को बंधक बना लिया। इसी बीच कोल्हू मालिक इरफान ने विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दोनों कोल्हुओं से करीब एक लाख की नकदी लूट ली और हथियार लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार सुबह कोल्हू मालिक इरफान और महमूद ने झबरेड़ा थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी, लेकिन झबरेड़ा पुलिस ने मामला सहारनपुर जिले के खेड़ा मुगल चौकी का बताया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल सहारनपुर जिले के क्षेत्र में पड़ता है। इसके बावजूद वारदात की जांच की जा रही है। वहीं, सहारनपुर जिले के खेड़ा मुगल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि कोल्हू मालिकों के पास जाकर उनके कागजातों की जांच की गई तो बिजली कनेक्शन और उनकी जमीन उत्तराखंड की मिली है। अगर घटनास्थल खेड़ा मुगल चौकी का हुआ तो घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि पिछले माह झबरेड़ा-जाटोल मार्ग पर लूट का मामला देवबंद और झबरेड़ा थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद में उलझ गया था। बाद में देवबंद थाने में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed