{"_id":"5c06c6fdbdec22417c728eb5","slug":"41543948029-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के घर गई छात्रा लापता, बेहोशी की हालत में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली के घर गई छात्रा लापता, बेहोशी की हालत में बरामद
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सहेली के घर गई एक छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कॉलोनी के पास ही एक प्लॉट में बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की सहेली के दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और छात्रा का मेडिकल कराया। मेडिकल में छात्रा के साथ कोई अनहोनी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस अब भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक किशोरी कक्षा सात में पढ़ती है। सोमवार की शाम वह अपनी मां से कॉलोनी में ही रहने वाली अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों को चिंता हुई और वह उसकी सहेली के घर पहुंचे और जानकारी ली। जहां बताया कि छात्रा कुछ देर उनके पास रुकने के बाद वापस घर जाने की बात बोलकर निकली थी। छात्रा के परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते उसकी आसपास कॉलोनी में तलाश की और सूचना पुलिस को दी। इस बीच परिजनों को रात करीब एक बजे छात्रा एक खाली प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे और चिकित्सक को दिखाया। साथ ही उसकी बरामदगी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने छात्रा के साथ अनहोनी होने की आशंका के चलते उसकी सहेली के दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और छात्रा का मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मेडिकल में छात्रा के साथ कोई अनहोनी न होने की बात सामने आई है। छात्रा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। फिर भी यह जांच की जा रही है कि छात्रा बेहोश कैसे हुई थी।