फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छात्रा की आपतिजनक फोटो वायरल, तनाव

छात्रा की आपतिजनक फोटो वायरल, तनाव

Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की आपतिजनक फोटो वायरल, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

तीन युवकों ने एक छात्रा की आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। छात्रा का फोटो कस्बे और आसपास में तेजी से वायरल हो गया। फोटो वायरल की जानकारी छात्रा और उसके परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने फोटो वायरल करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। छात्रा का फोटो वायरल होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी एक इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा है। कस्बे के तीन युवकों ने छात्रा का अपने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने छात्रा का फोटो बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। कस्बे और आसपास के गांवों में छात्रा का फोटो तेजी से वायरल हो गया। फोटो वायरल होने की जानकारी किसी ने छात्रा के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही छात्रा और परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी देने वाले ने यह भी बताया कि तीन युवकों ने यह फोटो वायरल किया है। इसके बाद परिजन कस्बा पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की शिकायत की। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तीनों युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने के बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, छात्रा का फोटो वायरल होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे माहौल पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed