फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी समारोह में भिड़े युवक, चार के सिर फूटे

शादी समारोह में भिड़े युवक, चार के सिर फूटे

Mon, 28 Jan 2019 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में भिड़े युवक, चार के सिर फूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक-दूसरे के शादी समारोह में घुसने पर युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों में जमकर बेल्ट चली। मारपीट में चार युवकों के सिर फूट गए। विवाद बढ़ने पर दोनों शादी समारोह में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में चारों युवकों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरू स्टेडियम के ग्राउंड में रविवार रात दो अलग-अलग शादियां थीं। दोनों शादियों में आए युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच कुछ युवक दूसरी शादी में घुस गए और डांस करने लगे। युवकों के बाहरी होने पर कुछ लोगों ने उनके डांस करने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों में गालीगलौज होने के साथ हाथापाई हो गई। कुछ लोगों ने दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आपस में मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों तरफ से बेल्ट निकल गई और जमकर लात घूंसे चलने लगे। मारपीट से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव करा दूसरे युवकों को वहां से बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद युवकों में फिर मारपीट हो गई, जिसमें चार के सिर फूट गए। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराने के बाद चारों का उपचार कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed