फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हरिद्वार, रुड़की व मेरठ में लूटपाट के चार बदमाश धरे

हरिद्वार, रुड़की व मेरठ में लूटपाट के चार बदमाश धरे

Fri, 14 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार, रुड़की व मेरठ में लूटपाट के चार बदमाश धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

हरिद्वार, रुड़की और मेरठ समेत छह स्थानों पर कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने हजारों की नकदी, दो एटीएम कार्ड, एक नकली पिस्टल समेत सेंट्रो कार बरामद की है। पकड़े गए चारों बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने लूटपाट करने वाले गिरोह का सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। एसपी देहात ने बताया कि बुधवार रात कार सवार चार लोगों ने हाथरस निवासी निशांत जाखड़ को देहरादून के लिए कार में लिफ्ट दी थी। इस बीच बदमाशों ने मारपीट करते हुए नकली पिस्टल दिखाकर 22,500 की नकदी, एटीएम कार्ड लूट लिया और बहादराबाद के पास कार से फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना बहादराबाद पुलिस को दी। इसके बाद एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने जनपद में चेकिंग के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने रात में ही सेंट्रो कार की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच नारसन चौकी पुलिस को रुड़की की ओर से एक संदिग्ध सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। इस पर पुलिस ने पिकेट लगाकर कार रोक ली। पुलिस ने कार में सवार चारों लोगों से पूछताछ की तो वे बहाना बनाने लगे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस चारों को कार समेत चौकी ले आई। एसपी देहात ने बताया कि सख्ती से पूछताछ पर चारों ने बहादराबाद में लूटपाट की बात स्वीकारी। साथ ही बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने देहरादून निवासी डेयरी कर्मचारी सतीश प्रसाद लेखवार को रुड़की मिलिट्री चौक से कार में लिफ्ट देकर उनसे भी लूटपाट की थी। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में चारों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने रुड़की के एक फल कारोबारी, मेरठ बेगम पुल से एक व्यक्ति समेत छह लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट की थी। चारों बदमाश हिमांशु उर्फ राहुल पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी ग्राम कस्तला, थाना इंचौली, जिला मेरठ, सोनू पुत्र तनवीर निवासी आफताबी कोठी नंबर 77 बैंक स्ट्रीट, थाना लालकुर्ती, मेरठ, सलमान पुत्र जमील निवासी उज्ज्वल गार्डन, लिसाड़ी रोड, थाना लिसाड़ी गेटी जिला मेरठ, एजाद पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला, मुन्ना लाल, बड़ा मवाना, थाना मवाना मेरठ के रहने वाले हैं। उनके पास 22,500 की नकदी, दो एटीएम कार्ड, एक नकली पिस्टल, एक सेंट्रो कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जीजा और साले हैं हिमांशु, सलमान
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरोह का सरगना हिमांशु उर्फ राहुल है और उसने सलमान की बहन से लव मैरिज की है। हिमांशु इंटर फेल है और एक कंपनी में काम करता था। जबकि सोनू, सलमान और एजाद टेंपो चलाते हैं। हिमांशु के कहने पर ही तीनों ने लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट की। ये लोग कार से मेरठ से कलियर आते थे और इस बीच लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करते थे। कार के मालिक के बारे में चेचिस नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। कार चोरी की है या खरीदी है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।
----
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
मंगलौर कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा, चौकी प्रभारी नारसन संपूर्णानंद जुयाल, कांस्टेबल जगवीर, विवेक व सोमपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed