{"_id":"5b33d7154f1c1b6d4d8b8ec9","slug":"31530124053-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दादा-पोते की मौत-compat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर दादा-पोते की मौत-compat
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर (रुड़की) । ट्रक से कुचलकर हरिद्वार से सोनीपत लौट रहे स्कूटी सवार दादा-पोते की मौत हो गई है। सूचना पर मंगलौर थाने पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरियाणा के जिला सोनीपत, मुरथल निवासी 65 वर्षीय सतपाल सिंह अपने पोते यश प्रकाश शर्मा (20) के साथ गांव से किसी काम के लिए हरिद्वार आए हुए थे। सोनीपत लौटते समय मंगलौर कोतवाली के पास मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनकी स्कूटी को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाए। उसके बाद सतपाल के मोबाइल फोन की मदद से परिजनों से संपर्क किया। बुधवार सुबह परिजन थाने पहुंचे। सतपाल सिंह के पुत्र सूरज प्रकाश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।