फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कलियर में पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक

कलियर में पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक

Fri, 09 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलियर में पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक
पिरान कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स के मद्देनजर खुफिया विभाग और कलियर पुलिस की टीम ने चेकिंग और सत्यापन के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलियर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम शुक्रवार को दरगाह क्षेत्र में चेकिंग और सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान कलियर रहमतपुर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखा। शक होने पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद सिपन अब्दुल (30) पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी गांव जुराइन, थाना कदमतली जिला ढाका बांग्लादेश बताया। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने पूछताछ में बताया कि वह कलियर दरगाह क्षेत्र में करीब 12 दिन पहले आया था।
विज्ञापन

वह भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2016 में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर भारत आया था। इससे पहले वह अजमेर शरीफ में रह रहा था। अजमेर शरीफ से नागपुर होते हुए कलियर पहुंचा। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक से कोई पासपोर्ट नहीं मिला है। पुलिस ने बांग्लादेशी के खिलाफ विदेशी पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में एसओ प्रमोद कुमार, एलआईयू प्रभारी दर्शन सिंह नेगी, एसआई मोहम्मद आमिर खान, अमित गिरी, अकबर, अजित तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले भी पकड़े जा चुके हैं बांग्लादेशी
कलियर दरगाह क्षेत्र में बांग्लादेशी पकड़े जाने का यह नया मामला नहीं है। इससे पूर्व भी पुलिस और एलआईयू की टीम सत्यापन अभियान चलाकर कई बांग्लादेशियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि उर्स के दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और एलआईयू को हर व्यक्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed