{"_id":"5bc78921bdec2269651f1e84","slug":"21539803425-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी महिला पर चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी महिला पर चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
दो महिलाओं ने कॉलोनी की ही एक महिला पर दबंगई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला आए दिन पड़ोसी महिलाओं से बिना बात के विवाद करती रहती है। आरोप है कि हद तो तब हो गई, जब महिला ने अपनी पड़ोसी को चाकू दिखाकर धमकाया। महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर उक्त महिला की वीडियो दिखाते हुए तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और एक महिला की वीडियो पुलिस को दिखाई। महिलाओं ने बताया कि यह महिला अक्सर गली में बिना किसी बात के हंगामा करती रहती है। आरोप है कि महिलाओं और पुरुषों को धमकाती रहती है। डर से बच्चों ने गली में खेलना बंद कर दिया है। महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पूर्व महिला बिना किसी बात के पड़ोसी महिला से भिड़ गई और घर से चाकू उठाकर ले आई। आरोप है कि चाकू से डराते हुए गाली-गलौज की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित महिला से भी जानकारी ली जाएगी।