फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार

चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार

Fri, 06 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार
चोरी के सामान सहित एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


रुड़की। कोतवाली पुलिस छह माह बाद भगवानपुर पुलिस ने सूने मकान से लाखों की चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया। एसपी देहात ने कार्यालय में चोरी की घटना का खुलासा किया है।


बृहस्पतिवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात मणीकांत मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी को भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गैस प्लांट निवासी सुशील राठी ने मकान में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से मकान में ताला लगाकर बाहर गया था। लौटकर आया तो ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सोने व चांदी के जेवर समेत कई सामान गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। टीम में भगवानपुर थाना अध्यक्ष राजीव चौहान, उपनिरीक्षक राजकुमार, अजय शाह, नूर मलिक, विनोद चपराना, सुधीर चौधरी शामिल थे। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए बुधवार की रात को निकलेगा। पुलिस टीम ने गागलहेडी तिराहे पर एक युवक को रोका। नजरअंदाज करने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड लिया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, एलईडी, कानों के कुंडल, बाली, चांदी की पाजेब, दो जोड़ी पैरो की चुकटिया के अलावा 90 हजार रुपए नगद बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोबीन पुत्र रईस निवासी मोहल्ला किला नवाबगंज निवासी गली नंबर-2 बताया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसका अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed