{"_id":"5b3d04194f1c1b00278b4780","slug":"21530725401-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश की शराब का होलोग्राम उपयोग करने पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतर प्रदेश की शराब का होलोग्राम उपयोग करने पर मुकदमा
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। आबकारी विभाग के बाद अब सिविल पुलिस ने भी अंग्रेजी और देसी शराब की नकली फैक्ट्री के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के नकली होलोग्राम का प्रयोग कर राजस्व का नुकसान किया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला आबकारी टीम ने सोमवार को क्षेत्र के बिजोपुरा गांव में छापेमारी कर नकली अंग्रेजी व देसी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। इस दौरान टीम में फैक्ट्री से रेक्टिफायर मिश्रण के अलावा ब्रांडेड कंपनियों के खाली बोतल, ढक्कन व होलोग्राम भी बरामद किए थे। इस मामले में आबकारी विभाग ने खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी रणधीर पुत्र नकली सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फैक्ट्री का संचालनकर्ता व मुख्य आरोपी राजवीर पुत्र जगत सिंह टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। आबकारी विभाग की टीम को उत्तर प्रदेश सरकार की शराब की बोतलों पर लगाने वाले होलोग्राम मिले थे। इसके बाद आबकारी निरीक्षक शिव प्रसाद व्यास ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी एन के बचकोटी ने बताया कि तहरीर पर रणधीर पुत्र नकली सिंह निवासी तुगलपुर खानपुर व राजवीर पुत्र जगत सिंह निवासी बिजोपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन