फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धोखाधड़ी के एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

धोखाधड़ी के एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
दुकान का सौदा करने पर की थी धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
पंद्रह लाख रुपये की धोखाधड़ी में फरार एक आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि दो अन्य आरोपियों के वारंट जारी किए हैं।

लक्सर कस्बा निवासी प्रदीप वर्मा ने वर्ष 2015 में मेन बाजार स्थित एक दुकान का सौदा उसके स्वामी राजकुमार पुत्र जगदीश के साथ किया था। राजकुमार को पंद्रह लाख देकर उसकी रसीद भी प्राप्त कर ली थी। आरोप है कि इसके बाद में राजकुमार ने बैनामा करने से इंकार कर दिया। प्रदीप वर्मा ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो राजकुमार व उसके बेटे कपिल व गौरव ने उसे पांच चेक दिए थे। प्रदीप वर्मा का कहना है कि चार चेक तो बाउंस हो गए जबकि एक चेक फर्जी निकला था। इस पर प्रदीप वर्मा ने राजकुमार व उसके बेटों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच कर पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। इसके बाद कोर्ट ने समन जारी कर आरोपियों को तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। बुधवार को आरोपी राजकुमार कोर्ट में पेश हो गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अधिवक्ता राकेश वर्मा ने बताया इसके अलावा भी मामले के दोनों आरोपी कपिल व गौरव के भी कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed