{"_id":"5a550f204f1c1bfe7a8b63c1","slug":"201515523872-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खानपुर (ब्यूरो)। एक छात्रा ने मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे बालावाली लक्सर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली । बालावाली उत्तर प्रदेश बार्डर पर पुलिस पिकेट पर तैनात उपनिरीक्षक विवेक भट्ट ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मंगलवार की तड़के घर से निकल गई और बालावाली लक्सर रेल मार्ग पर बालावाली रेलवे पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक के कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद खानपुर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित पिकेट पर तैनात उपनिरीक्षक विवेक भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों बुलाकर शव की शिनाख्त कराई तो छात्रा की शिनाख्त हुई। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा की शादी के लिए वर की तलाश की जा रही थी, लेकिन कुंडली में युवती मंगली बताई गई थी। इसलिए कहीं रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था। इसके चलते छात्रा तनाव में रहती थी।