फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झांसा देकर फैक्ट्रीकर्मी से 70 हजार ठगे

झांसा देकर फैक्ट्रीकर्मी से 70 हजार ठगे

Tue, 14 May 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर फैक्ट्रीकर्मी से 70 हजार ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बैंक की लाइन में लगे एक एजेंसी वाले से ठगों ने 70 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने रकम बदलने का झांसा दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने जुट गई है।

आवास विकास कालोनी निवासी उमेश कुमार सिंघल ने कोतवाली गंगनहर को तहरीर देकर बताया था कि उसकी आवास विकास कालोनी में सिंघल के नाम से एजेंसी है। उसने दस मई को एजेंसी में कार्यरत संदीप को रामनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 70 हजार रुपये जमा कराने के लिए भेजा था। इस दौरान तीन युवकों से उसकी बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान युवकों ने नोट बदलने का झांसा देकर रकम बदलने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि झांसे में आकर संदीप ने उक्त युवकों को रकम थमा दी। आरोपियों ने 70 हजार रुपये लेकर बदले में कागज के नोटों की गड्डी थमा दी और फरार हो गए। जब संदीप काउंटर पर नंबर आने के बाद पैसों को जमा कराने लगा तो मामला सामने आया। इस दौरान उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपियों को तलाश किया गया, लेकिन वे पकड़ से बाहर चले गए। कोतवाली प्रभारी गंगनहर राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed