{"_id":"5d1ceae08ebc3e3ca276e9ca","slug":"15621762016-roorkee-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चैन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चैन झपटी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। बच्चे को स्कूल छोड़ कर वापस लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन पर झपट्टा मार दिया। महिला की आधी चैन बाइक सवार युवकों के हाथों में और आधी चैन टूटकर जमीन पर गिर गई। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी आशीष लक्सर के निकट स्थित एक टायर फैक्ट्री में कार्य करता है। आशीष अपने परिवार के साथ कस्बे के केशव नगर मोहल्ले में पिछले दिनों खरीदें गए निजी मकान में रह रहा है। बुधवार को आशीष की पत्नी रीना अपने छोटे बेटे को कस्बे के गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में स्थित एक स्कूल में छोड़ कर वापस लौट रही थी, लेकिन इसी बीच दो बाइक सवार युवकों ने रीना के गले में झपट्टा मारकर उसकी सोने की चैन खींच ली। इसमें चैन का आधा हिस्सा बाइक सवार युवकों के हाथों व आधा टूटकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने काफी दूर तक बाइक सवार युवकों का पीछा किया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी खेमेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उधर, चौकी प्रभारी खेमेन्द्र सिंह गंगवार का कहा है कि सीसीटीवी कैमरा से बाइक सवार युवकों की पहचान की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।