{"_id":"5d0535888ebc3e247e2b520f","slug":"156062246018-roorkee-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कांट्रेक्टर से डेढ़ लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लेबर कांट्रेक्टर से डेढ़ लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
बाइक सवार तीन बदमाशों ने लेबर कांट्रेक्टर से मारपीट कर नोटों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवारों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शक के आधार पर पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए मारपीट का बता रही है।
सहारनपुर के गागलहेड़ी निवासी अमित कुमार पुत्र सतपाल लेबर कांट्रेक्टर का काम करते हैं। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम से आए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्राम छाप्पुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों बदमाश उनका नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। अमित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। साथ ही बाइक सवारों की आसपास तलाश की। अमित ने पुलिस को बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये और कागजात थे।
पुलिस ने मामले में तीन युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अमित के पास दो युवक नौकरी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दोनों के आधार कार्ड एक कंपनी में जमा करवाया था। कुछ देर बाद युवकों ने उनसे आधार कार्ड वापस मांगे थे, जिसे लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।