फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार सवारों ने की रोडवेज बस में तोड़फोड़

कार सवारों ने की रोडवेज बस में तोड़फोड़

Mon, 03 Jun 2019 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने की रोडवेज बस में तोड़फोड़
रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कार में रोडवेज बस की साइड लगने पर नाराज कार सवार युवकों ने चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। भीड़ बढ़ने पर आरोपी भाग निकले। चालक और परिचालक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब नौ बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित सोलानी पुल पर जाम लगा था। इस बीच हाथरस से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस से कार में साइड लग गई। इससे नाराज कार सवार युवकों ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा। बस की सवारियों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपियों ने बस के शीशे तोड़ डाले। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। भीड़ बढ़ने पर आरोपी भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद चालक और परिचालक बस लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। परिचालक मनीष कुुमार ने बताया कि वह हाथरस से हरिद्वार जा रहे थे। इस बीच बस की हल्की साइड कार में लग गई थी। इस पर कार सवार युवकों ने मारपीट की। इसके बाद बस के शीशे भी तोड़ दिए। मनीष ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे। परिचालक की ओर से तहरीर दी गई है। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed