फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बच्चों के हाथों से कुता छीनकर भागे बदमाश

बच्चों के हाथों से कुता छीनकर भागे बदमाश

Mon, 03 Jun 2019 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के हाथों से कुता छीनकर भागे बदमाश
रुड़की। एक कालोनी में बाइक सवार दो बदमाश दो बच्चों के हाथों से उनके घर के बाहर से पग नस्ल के कुत्ते को छीनकर फरार हो गए। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। बदमाशों की पूरी हरकतें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते के मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीपुरी निवासी पंकज कश्यप ने पग नस्ल का एक करीब साल का कुत्ता पाल रखा है। हर रात उनके बच्चे कुत्ते को घुमाने जाते हैं। शनिवार की रात भी बच्चे कुत्ते को लेकर घर के पास ही घूम रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश बच्चों के पास पहुंचे। इस बीच बाइक के पीछे बैठा युवक बाइक से उतर गया और बच्चों के पास पहुंचा। बदमाश ने बच्चों के हाथ से कुत्ता छीन लिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने इधर-उधर गलियों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान लोगों ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें बदमाश कुत्ता छीनकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। पंकज कश्यप ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बदमाशों के निशाने पर सुरक्षा के ‘प्रहरी’
रुड़की। जानवरों में अपने मालिक की वफादारी के लिए कुत्ते का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपने घर की रक्षा करने के लिए लोग कुत्ते को पालते हैं, लेकिन सुरक्षा के ‘प्रहरी’ कुत्ते के शहर में बुरे दिन चल रहे हैं। रखवाली करने वाले को ही बदमाश अपना निशाना बना रहे हैं। शहर में कुत्तों को छीनने का बदमाशों में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। शहर में पिछले एक माह में कुत्ते छीनने की दो से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। बदमाश कुत्तों को क्यों उठा रहे हैं, पुलिस भी इसे बड़ा सवाल मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षानगरी में तरह-तरह के क्राइम सीन सामने आना एक ट्रेंड सा बन गया है। शहर के लोगों से नकदी व सामान लूट, मोबाइल लूट, घर में चोरी समेत अन्य वारदातें बीती बात हो गई हैं। एक माह से शहर में बदमाशों ने एक नया क्राइम सीन करना शुरू कर दिया है। दरअसल, बदमाशों ने अब लोगों के पालतू कुत्तों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। काशीपुरी में बच्चों के हाथ से पालतू कुत्ता छीनकर ले जानी वाली यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बाइक सवार बदमाश प्रीत विहार में एक व्यक्ति से रात के समय पालतू कुत्ता घुमाते हुए उसे छीनने का प्रयास कर चुके हैं। कुत्ता छीनने के बदमाशों के इस नए ट्रेंड से लोगों को दहशत में ला दिया है। दहशत भी ऐसी की कुत्ते को पालने का शौक रखने वालों ने अपने कुत्तों को रात के समय घर के बाहर घुमाना भी बंद कर दिया है। लोगों ने जिस कुत्ते को अपनी और घर की सुरक्षा के लिए पाला था, अब वही कुत्ते की सुरक्षा में पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed