फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लापता शोधार्थी छात्रा अपने मामा के घर मिली

लापता शोधार्थी छात्रा अपने मामा के घर मिली

Sat, 01 Jun 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
लापता शोधार्थी छात्रा अपने मामा के घर मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई आईआईटी की शोध छात्रा के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। छात्रा के परिजनों ने आईआईटी में फोन कर छात्रा के अपने मामा के घर सकुशल पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिसके चलते वह चंडीगढ़ अपने दोस्त के पास पहुंच गई थी। दोस्त ने उसे समझा बुझाकर कर घर भेज दिया। छात्रा के सकुशल मिलने की सूचना पर पुलिस और आईआईटी प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
बिहार के जिला मुजफ्फरपुर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी अनुपमा (29) पुत्री अनिल आईआईटी रुड़की में केमिकल विभाग में शोध छात्रा है। वह आईआईटी परिसर स्थित कस्तूरबा भवन के छात्रावास में रह रही थी। शुक्रवार को अनुपमा को कमरे से गायब देख सहपाठी छात्राओं ने जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी थी। आईआईटी प्रशासन ने जब कमरे की तलाशी ली तो उसे एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें अनुपमा ने लिखा था कि वह अपनी पसंद से शादी करना चाहती है, लेकिन परिवार की कुछ परिस्थितियों की वजह से उसकी शादी पसंद की जगह नहीं हो पा रही है। इसलिए वह सुसाइड करने जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा के सुसाइड नोट मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। उधर, आईआईटी प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गई। पुलिस ने संस्थान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार की सुबह छात्रा के परिजनों ने आईआईटी में कॉल कर जानकारी दी कि वह सही है और अपने मामा के घर पहुंच गई है। साथ ही बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिसके कारण वह चंडीगढ़ अपने दोस्त के पास पहुंच गई थी। दोस्त ने उसे समझाकर मामा के घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed