{"_id":"5ce8352abdec22071b38acad","slug":"155872188515-roorkee-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिकित्सक के घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। चोरों ने एक चिकित्सक के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। उस दौरान पूरा परिवार सोता रहा और चोरों ने आसानी से पूरा मकान खंगाल डाला। चोरी का पता चलने पर चिकित्सक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने चोरी के शक में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है।
कस्बे के मोहल्ला किला निवासी इब्राहिम यूनानी चिकित्सक हैं। बृहस्पतिवार की रात पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। इसी बीच रात के समय चोर मकान के अंदर आ घुसे। चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को चोरों की भनक तक नहीं लगी। चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को चोरी का पता शुक्रवार की सुबह तब चला जब पूरे घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। चिकित्सक ने चोरी की सूचना कस्बा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आमिर खान मौके पर पहुंचे और मकान का मौका मुआयना किया। इस दौरान चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि चोर उनके मकान से करीब तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर और 14 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने एक युवक पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। चोरी की तहरीर पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।