{"_id":"5c96792bbdec22764d26eb4d","slug":"151553365291-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बैंक अधिकारी बताकर दुकानदार के खाते से निकाली रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बैंक अधिकारी बताकर दुकानदार के खाते से निकाली रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक दुकानदार के खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। साथ ही तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती निवासी राकेश कुमार की दुकान है। शनिवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया और सुविधा जारी कराने के लिए अपने खाते संबंधी जानकारी देनी होगी। झांसे में आकर उन्होंने अपने एटीएम कार्ड का पिन और बैंक खाता संख्या बता दी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल में खाते से पैसे निकालने जाने का मैसेज आया। इसके बाद दूसरा मैसेज भी आया। साइबर ठगों ने उनके खाते से दो बार में करीब 17 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज देखने के बाद तत्काल उन्होंने अपना एटीएम कार्ड बंद कराया और बैंक पहुंचकर जानकारी ली। जहां पता चला कि उनके खाते से दो बार में यह रकम निकाली गई है। इस पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।