फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दून, एम्स, रुड़की के चिकित्सकों के दर्ज होंगे बयान

दून, एम्स, रुड़की के चिकित्सकों के दर्ज होंगे बयान

Fri, 15 Feb 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दून, एम्स, रुड़की के चिकित्सकों के दर्ज होंगे बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में एसआईटी की टीम जल्द ही दून, एम्स, रुड़की और अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। एसआईटी इस मामले में गांवों में भी पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करेगी। टीम को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और केमिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीम ने बयान दर्ज करने की पूरी तैयारी कर ली है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लपुर, बिंडुखड़क, भलस्वागाज समेत कई गांवों में आठ फरवरी को कच्ची जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया था। जहरीली शराब के सेवन से कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। जबकि कई ग्रामीणों का अभी भी दून, एम्स, रुड़की सिविल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए शासन ने एसआईटी की टीम गठित की थी। आईजी अजय रौतला के नेतृत्व में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसपी देहात नवनीत सिंह, सीओ मंगलौर, झबरेड़ा व भगवानपुर एसओ की टीम गठित हुई थी। एसएसपी ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जहां-जहां अस्पतालों में जहरीली शराब पीने वालों का उपचार चल रहा था और जहां उपचार के दौरान मौत हुई थी। वहां की पूरी सूची तैयार की जा रही है। इस मामले में देहरादून, एम्स ऋषिकेश, रुड़की सिविल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों के भी बयान दर्ज होंगे। एसएसपी ने बताया कि केमिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गांव पहुंचकर भी ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed