फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एसडीएम ने भेष बदलकर की अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी

एसडीएम ने भेष बदलकर की अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी

Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने भेष बदलकर की अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

भेष बदलकर खनन माफिया को चकमा देते हुए लक्सर एसडीएम ने देर रात क्षेत्र में छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया। सरदार के भेष में पहुंचे एसडीएम को खनन माफिया पहचान नहीं पाए। पास पहुंचकर जब एसडीएम ने अपनी पगड़ी खोली तो खनन करने वालों में भगदड़ भग गई। खनन माफिया शासन और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए रास्तों की रेकी करते रहते हैं। जैसे ही कोई प्रशासनिक टीम रास्तों से गुजरती है तो नदियों और खेतों में खनन करने वालों को फोन पर जानकारी दे दी जाती है। लिहाजा टीम के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया वाहनों को लेकर फरार हो जाते हैं। अब लक्सर एसडीएम ने भी माफिया की पैंतरेबाजी को समझने के बाद नए ढंग से उन्हें जवाब देना शुरू किया है। बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे एसडीम कौस्तुभ मिश्र को रायसी क्षेत्र के बहालपुरी गांव के निकट जंगल में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर उन्होंने सरदार का भेष बनाया और खुद बाइक उठा ली।

उन्होंने टीम के कुछ लोगों को भी साथ में लिया और खनन वाले स्थान पर पहुंचे। जैसे ही एसडीएम ने खनन माफियाओं के निकट पहुंचकर अपनी पगड़ी उतारी तो खनन माफिया में खलबली मच गई। आननफानन में वे अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। एसडीएम ने मौके से एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। उन्होंने पकड़े गए वाहनों को कब्जे में ले लिया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है। साथ ही वाहनों के आधार पर खनन माफिया की पहचान की जा रही है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed