{"_id":"5ad1035d4f1c1b64098b4656","slug":"151523647325-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे एसपी ट्रैफिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे एसपी ट्रैफिक
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। रोडवेज बस चालक की ओर से गलत तरीके से ओवर टेक करने पर एसपी ट्रैफिक बाल-बाल बचे। सूचना पर पुलिस ने चालक का चालान काटकर बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
बृहस्पतिवार रात 10 बजे सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज की बस हाईवे स्थित हरिद्वार रोड पर गलत तरीके से ओवरटेक करते हुए एसपी ट्रैफिक मंजूनाथ टीसी की कार से टकराते-टकराते बच गई। एसपी ट्रैफिक की सूचना पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक खनेंद्रपाल को हिरासत में लिया। बस में सवार यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बसों से भेजा गया। बस को लाकर सिविल लाइन कोतवाली में खड़ा किया गया। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि रोडवेज बस चालक गलत तरीके से एसपी ट्रैफिक की गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, एपसपी ट्रैफिक की सूचना पर बस चालक का चालान कर बस को सीज किया गया है।