फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवक का एएटीएम कार्ड बदलकर ठगे ढाई लाख

युवक का एएटीएम कार्ड बदलकर ठगे ढाई लाख

Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक का एएटीएम कार्ड बदलकर ठगे ढाई लाख
लक्सर। ठग गिरोह के दो लोगों ने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसमें से ढाई लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब युवक बैंक में पहुंचकर अपनी पासबुक में एंट्री कराने गए तब खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली । उसने इस बाबत लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी इमरान ने लक्सर के बालावाली तिराहे पर स्थित यूनियन बैंक में अपना खाता खोल रखा है। बताया जाता है कि तीन फरवरी को इमरान ने सुल्तानपुर में स्थित एक एटीम कार्ड से अपने खाते से चौबीस हजार की रकम निकाली थी। लेकिन आरोप है कि इस दौरान एटीम कक्ष में दो अन्य युवक भी खड़े हुए थे। उन्होंने इमरान से यह कहते हुए उसका एटीएम कार्ड ले लिया की उसके एटीम मशीन के काम करने की जानकारी करनी है। बताया जाता है कि इमरान कई दिन पहले अपनी पासबुक में एंट्री कराने के लिए जैसे ही यूनियन बैंक की शाखा में पहुंचा तो पासबुक में एंट्री कराने के बाद उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसमें दो लाख उनसठ हजार पांच सौ कम थे। उसे बताया गया कि उसके खाते से यह राशि चार से तेरह फरवरी के बीच में एटीएम कार्ड के द्वारा निकाली गई है। बैंक अधिकारियों ने उसका एटीएम कार्ड चेक किया तो पता चला कि यह उसका है ही नहीं बल्कि ठगों का है। इमरान ने लक्सर कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed