फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग पकड़े

चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग पकड़े

Tue, 14 May 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, गंगानगर राजस्थान निवासी आकाश चोपड़ा रुड़की में ठेकेदारी करते हैं। 13 मई को दोपहर में वह खाना लेने कर्नल एनक्लेव आए थे। इसी बीच किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को तांशीपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो किशोर बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बाइक उनकी है। पंजीकरण और इंजन नंबर की जांच में पता चला कि बाइक आकाश की है। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर उन्हें घटना के बारे में बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि बाइक बरामदगी और दोनों किशोरों के चोरी के अपराध में संलिप्त होने की लिखा पढ़ी कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed