फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रकम दस गुना के लालच में महिला ने गंवाए तीन लाख

रकम दस गुना के लालच में महिला ने गंवाए तीन लाख

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रकम दस गुना के लालच में महिला ने गंवाए तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

रकम दस गुना कराने की लालच में लक्सर क्षेत्र की एक महिला ने तीन लाख रुपये गवां दिए। महिला ने एक कंपनी के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव की एक विवाहिता मुजफ्फरनगर में रहने वाली अपनी बहन के साथ रविवार को लक्सर कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष उसकी बहन दो व्यक्तियों के साथ उसके घर पर आई थी। बहन ने बताया था कि वह सहारनपुर की एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। और उसके साथ कंपनी के डायरेक्टर आए हैं। रायसी की महिला का कहना है कि उन लोगों ने अपना पैसा कंपनी में एफडी कराने पर सालभर में 10 गुना होने की बात कही। आरोपियों के झांसे में आकर महिला ने तीन लाख रुपये दे दिए। कर्मचारियों ने निर्धारित तिथि पर रुपये ले जाने की बात कही थी। आरोप है कि निर्धारित तिथि पर वह अपनी बहन के साथ सहारनपुर पहुंची। तो पता चला कि कंपनी ने उनके अलावा कई लोगों के करोड़ों रुपये डकार लिए हैं। लेकिन किसी का भी पैसा नहीं लौटाया है। इस दौरान महिला की बहन ने जानकारी दी कि वह कंपनी में 15 लाख और अन्य लोगों के करीब दो करोड़ रुपये जमा करवा चुकी है। पीड़ित दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, एसएसआई हरिओम चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed