फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गोली लगने से ग्रामीण की मौत, आत्महत्या की आशंका

गोली लगने से ग्रामीण की मौत, आत्महत्या की आशंका

Sun, 07 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से ग्रामीण की मौत, आत्महत्या की आशंका
मंगलौर। ग्रामीण की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम झबीरन निवासी कुलभूषण पुत्र शक्ति सिंह शुक्रवार को शाम के समय खेत में पानी देने गया था। रात को करीब आठ बजे अपने खेत की ओर जा रहे एक अन्य ग्रामीण ने उसे मृत हालत में पड़ा देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने खेत में जाकर देखा तो कुलभूषण के सिर में गोली लगी हुई थी और तमंचा उसके हाथ में था। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से मिले तमंचे को भी कब्जे में ले लिया । पुलिस कुलभूषण की मौत को आत्महत्या मान कर चल रही है। पुलिस का मानना हैं कि मृतक के हाथ में तमंचा मिलना आत्महत्या की बात को पुख्ता कर रहा है। मृतक करीब डेढ़ महीने पहले भी घर से कहीं चला गया था, तब उसके भाई ने पुलिस को उसके गुम हो जाने की तहरीर दी थी। बाद में वह वापस आ गया था। मृतक गांव में आटा चक्की व सेलर भी चलाता था। चर्चाओं के अनुसार मृतक पर काफी कर्ज था। इसे भी आत्महत्या की एक वजह बताया जा रहा है।

कोतवाल गिरीश शर्मा का कहना हैं कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा हैं, फिर भी पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
मौत से पहले की थी परिजनों से बात
बताया जा रहा हैं कि कुलभूषण को खेत में गए काफी देर हो गई थी तो उसके परिजनों से मोबाइल पर काल कर बात की थी । उसने बताया कि वह थोड़ी देर बाद घर लौट आएगा लेकिन वह नहीं आया तो परिजनों ने फिर से उसके मोबाइल फोन पर काल की लेकिन इस बार उसने काल का जवाब नही दिया। बाद में उसकी मौत की खबर ही आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed