फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपियों पर केस

52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपियों पर केस

Sat, 23 Mar 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपियों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। बोलेरो में छिपाकर लाई जा रही शराब की खेप स्टैटिक निगरानी टीम ने पकड़ लिया। गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 52 पेटियां मिली हैं। टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। टीम प्रभारी की ओर से लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम स्टैटिक निगरानी टीम के डॉ. धनंजय शर्मा अपनी टीम के दरोगा संजय रावत, अमित, चालक मांगेराम के साथ लक्सर-रुड़की मार्ग पर हुसैनपुर गांव के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच लंढौरा की ओर से आ रही गाड़ी नजर आई। टीम ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की। गाड़ी लक्सर कोतवाली ले गए और शराब की पेटियों की गिनती की गई तो शराब की 52 पेटियां मिली। टीम ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम राकेश पुत्र अति प्रकाश निवासी आदर्श नगर कॉलोनी रुड़की और दूसरे ने अपना नाम रवि पुत्र सोहनलाल निवासी पावन धाम चौक कोतवाली हरिद्वार बताया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्टैटिक टीम के प्रभारी डॉ. धनंजय शर्मा की ओर से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed