{"_id":"5c36388fbdec2256973120f8","slug":"131547057295-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता फौजी का शव दिल्ली में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता फौजी का शव दिल्ली में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मिला लापता फौजी का शव
दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक गेस्ट हाउस में पंखे पर लटका था शव
चार जनवरी को ड्यूटी पर निकला था फौजी, बीच में हुआ था लापता
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। लापता फौजी का शव दिल्ली स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे पर लटका हुआ मिला है। फौजी का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन और पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। फौजी के पंखे पर लटकने के मामले में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी अशोक नेगी (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी फौज में था। उसकी वर्तमान में 62 इंजीनियर रेजिमेंट गुवाहाटी में तैनाती थी। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद छह जनवरी को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। चार जनवरी को वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बस से दिल्ली के लिए निकला, जहां से गुवाहाटी के लिए ट्रेन थी, लेकिन इसी बीच वह लापता हो गया। ड्यूटी ज्वाइन न करने पर गुवाहाटी से परिजनों के पास कॉल आई थी। इसके बाद परिजनों ने फौजी केमोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने फौजी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। तभी से पुलिस फौजी की तलाश कर रही थी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम दिल्ली पुलिस ने सूचना दी कि अशोक नेगी का शव चांदनी चौक स्थित एडी गेस्ट हाउस में पंखे से लटका मिला है। एसएसआई ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं लगा है।