{"_id":"5b4e41114f1c1b51748b5913","slug":"131531855121-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी बरामद, जांच में गर्भवती होने की पुष्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी बरामद, जांच में गर्भवती होने की पुष्टी
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। कस्बे से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने देहरादून से बरामद किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे परिजनों के साथ भेज दिया।
लक्सर कस्बे की एक किशोरी करीब एक सप्ताह पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। इसके बाद उसके परिजनों ने सीमली मोहल्ले के गौरव व विशाल पर किशोरी का अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली की वह देहरादून में रह रहे है। जांच अधिकारी मनोज सिरोला ने बताया कि देहरादून में छापामारी कर किशोरी को बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी युवक हत्थे नहीं चढ़ा है। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में बताया कि गौरव उसे अपने साथ देहरादून लेकर गया था। गौरव ने एक कॉलोनी में कमरा किराए पर ले रखा था। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। किशोरी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे परिजनों के साथ भेजा गया है।