{"_id":"5a66328d4f1c1b1d368b5d88","slug":"131516647053-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या कर शव फेकें जाने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या कर शव फेकें जाने की आशंका
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। गागलहेड़ी मार्ग पर रायपुर के समीप गन्ने के खेत में एक दुकानदार का शव मिलने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया तो उस पर चोट के कई निशान पाए गए। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सोमवार सुबह ग्रामीणों को गन्ने के खेत में एक शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाने पर पता चला कि मृतक प्रवीण कुमार (40 वर्ष, मूल निवासी खेड़ा कला, नई दिल्ली) वर्तमान में कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान करता है। रायपुर में वह अपने छह वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे से की गई पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसके बाद पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को नई दिल्ली दी। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।