फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अंधाधुंध रफ्तार, बाल बाल बची 38 यात्रियों की जान

अंधाधुंध रफ्तार, बाल बाल बची 38 यात्रियों की जान

Sun, 03 Mar 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंधाधुंध रफ्तार, बाल बाल बची 38 यात्रियों की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

चालक की लापरवाही के चलते देहरादून से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस में सवार 38 यात्रियों की जान पर बन आई। दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अंधाधुंध रफ्तार के कारण भगवानपुर के सिसौना के पास बस अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची। इसके बाद बस हाईवे से उतरकर सड़क किनारे दलदल में जाकर तिरछी हो गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ देर बाद उन्हें दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उत्तराखंड रोडवेज के ग्रामीण डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। यात्रियों का आरोप था कि चालक अंधाधुंध रफ्तार से बस चला रहा था। इसी दौरान दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और भगवानपुर में सिसौना के पास निर्माणाधीन हाईवे के किनारे दलदल में जा घुसी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना यात्रियों को खतरा हो सकता था। बस के तिरछे होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान हाईवे के किनारे जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को बाहर निकालकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद देहरादून से आ रही रोडवेज की दूसरी बस में यात्रियों को बैठाकर दिल्ली रवाना किया गया। उधर, राहगीरों का आरोप है कि बस के चालक ने शराब पी हुई थी। इसी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई थी। चालक के शराब पीने की बात महज अफवाह है। बस में सवार सभी यात्री सकुशल हैं। किसी को खरोंच तक नहीं आई है। यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रतीक जैन, एजीएम ग्रामीण डिपो देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed