फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार का पीछा करने से दहशत में कारोबारी

कार का पीछा करने से दहशत में कारोबारी

Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कार का पीछा करने से दहशत में कारोबारी
रुड़की। बेटी के साथ कलियर की ओर से आ रहे एक कारोबारी की कार का एक संदिग्ध कार ने काफी दूर तक पीछा किया। इससे दहशत में आए कारोबारी ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध कार कारोबारी की कार का पीछा करती नजर आ रही है। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी एक कारोबारी बुधवार रात अपनी बेटी के साथ कार से रुड़की आ रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध कार ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भनक लगने पर उन्होंने सोलानी नदी से कार सोलानी पार्क की ओर मोड़ दी, लेकिन इस दौरान भी संदिग्ध कार उनका पीछा करती रही। वह गणेशपुर पुल के पास पहुंचे तो संदिग्ध कार गायब हो गई। हालांकि, जैसे ही उनकी कार बीएसएम चौक के पास पहुंची तो संदिग्ध कार ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। इससे घबराए कारोबारी की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कारोबारी ने इसकी सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। साथ ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा होने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने उन्हें वहां भेज दिया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक संदिग्ध कार नजर आ रही है। फुटेज के आधार पर कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed