फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नाबालिग को मुंबई से रुड़की लेकर पहुंची पुलिस

नाबालिग को मुंबई से रुड़की लेकर पहुंची पुलिस

Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को मुंबई से रुड़की लेकर पहुंची पुलिस
रुड़की। अपने प्रेमी से शादी करने घर से भागकर मुंबई पहुंची किशोरी को रुड़की पुलिस मंगलवार को ले आई। यहां पुलिस ने परिजनों को कोतवाली में बुलाकर नाबालिग के बयान दर्ज किए। साथ ही उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के सकुशल घर पहुंचने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मुंबई के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर ही दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिए और फिर बातचीत शुरू हो गई। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने किशोरी को मुंबई में अपने घर का पूरा पता भी बताया। इस बीच वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। इस पर प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर किशोरी घर पर बिना बताए प्रेमी से शादी करने के लिए मुंबई चली गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, उसका पता नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी लगातार उसकी छानबीन कर रही थी। इस बीच करीब तीन दिन पूर्व रुड़की पुलिस के पास मुंबई पुलिस ने कॉल कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह मुंबई में नारी निकेतन में रह रही है। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि पुलिस नाबालिग को मुंबई से रुड़की ले आई है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed