फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पति के मोबाइल पर पत्नी के लिए आ रही अश्लील कॉल

पति के मोबाइल पर पत्नी के लिए आ रही अश्लील कॉल

Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पति के मोबाइल पर पत्नी के लिए आ रही अश्लील कॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल कर कोई सिरफिरा उसकी पत्नी के लिए अश्लील बातें कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा हैै। आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। परेशान दंपति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस नंबर की डिटेल निकाल रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शहर में दुकान है। पिछले दो दिनों से उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाला दुकानदार की पत्नी के लिए अश्लील बातें कर रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इतना ही नहीं धमकी दे रहा है कि उसे और पत्नी को बदनाम कर देगा। आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने के बाद युवक मैसेज कर उसकी पत्नी के लिए अश्लील बातें लिखकर भेज रहा है। परेशान दंपति ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जिस नंबर से कॉल और मैसेज आ रहे हैं, उसकी पूरी डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed