फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पड़ोसी दंपति ने की थी राहुल की हत्या

पड़ोसी दंपति ने की थी राहुल की हत्या

Wed, 17 Apr 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी दंपति ने की थी राहुल की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

लेनदेन की रकम को लेकर पड़ोसी दंपति ने ही युवक की हत्या की थी। आरोपी दंपति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी राहुल सैनी (32) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला था कि पड़ोसी ने राहुल के घर आकर परिजनों को बताया था कि वह गिर गया और उठ नहीं रहा है। राहुल के सिर पर चोट के भी निशान थे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला है कि राहुल और पड़ोसी दंपति का एक-दूसरे के घर आनाजाना था। करीब एक साल पहले राहुल ने दंपति को डेढ़ लाख रुपये की रकम उधार दी थी। दंपति ने छह महीने बाद रकम लौटाने की बात कही थी, लेकिन रकम वापस नहीं लौटाई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी राहुल उधार की रकम लेने दंपति के घर गया था। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मिंटू और उसकी पत्नी रेखा उर्फ ममता के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दंपति की तलाश को दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed