{"_id":"5b5b51f24f1c1bc6508b7394","slug":"11532711410-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चोरों ने छह दुकानों के शटर उखाड़े, लाखों के समान पर हाथ साफ किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में चोरों ने छह दुकानों के शटर उखाड़े, लाखों के समान पर हाथ साफ किया
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। बृहस्पतिवार रात में चोरों ने बसेड़ी चौराहे पर स्थित छह दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों की नगदी व लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था नहीं होने पर जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार रात में चोरों ने लक्सर- रुड़की मार्ग पर बसेड़ी चौराहे पर स्थित छह दुकानों को अपना निशाना बना डाला। यहां पर चोरों ने बसेड़ी निवासी शौकीन की मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर छह पुराने मोबाइल व साढ़े सात हजार रुपये चुरा लिए। इसके बाद रायपुर निवासी फरहान की परचून की दुकान का शटर उखाड़कर करीब चार हजार की नगदी और बीस हजार कीमत के तेल, घी व बादाम आदि सामान को चोरी कर ली। बसेड़ी के अनीश की परचून की दुकान से भी एक हजार की नगदी व पंद्रह हजार रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ किया। लक्सर गांव के प्रवीण की मिठाई की दुकान से भी दो सौ रुपये की नगदी और बसेड़ी के सद्दाम के जूते की दुकान से तीन हजार की नगदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। बसेड़ी निवासी समीम के टेंट हाउस का शटर उखाड़कर वहां भी चोरी की। शुक्रवार सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने गए तब चोरी की जानकारी हुई। गुस्साए दुकानदारों व ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस पर सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि रात्रि में पुलिस ठीक से गश्त नहीं कर रही है। उन्होंने तत्काल चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। जानकारी मिलते ही कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए जल्दी ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और रात्रि में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।