फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने की मारपीट, फायङ्क्षरग

पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने की मारपीट, फायङ्क्षरग

Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने की मारपीट, फायङ्क्षरग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। पुरानी रंजिश के चलते मौजूदा प्रधान ने पूर्व प्रधान के पति सहित तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर मौजूदा प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान संतोष देवी पत्नी बिजेंद्र ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया मौजूदा ग्राम प्रधान रामकुमार ने नौ अगस्त को अपने पक्ष के पांच लोगों के साथ लाठी- डंडों से लैस होकर उसके घर आए। आरोप है कि हमलावरों ने पूर्व प्रधान के पति बिजेंद्र के ऊपर लाठी- डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव करने आए गांव के ही संदीप व अरुण पुत्र महावीर के साथ भी मारपीट की। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल- बाल बच गए। शोर सुनकर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मौजूदा ग्राम प्रधान रामकुमार पुत्र मुल्की, बेबी पत्नी राम कुमार, अमन पुत्र रामकुमार, निशु पुत्र राजपाल, मनोज व तेज सिंह पुत्रगण रमेश निवासी भगतनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed